महासमुन्द

छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए टेस्ट सीरीज
25-Aug-2024 2:22 PM
छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए टेस्ट सीरीज

महासमुंद, 25 अगस्त। नवकिरण अकादमी में छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा 2024 के लिए टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाएगा।
छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा 2024 को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन में संचालित नवकिरण अकादमी में छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 05 टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाएगा।

जारी विज्ञप्ति में डी.बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा 2024 को ध्यान में रखते हुए 5 टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाएगा, ज्ञातव्य है कि नवकिरण अकादमी में विभिन्न भर्ती परीक्षा के लिए समय-समय पर मेगा टेस्ट का आयोजन किया जाता रहा है।

इसी कड़ी में छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 05 टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाएगा। जो क्रमश: 01/09/2024 को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट - 1, 02/09/2024 को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट - 2, 03/09/2024 को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट - 3, 04/09/2024 को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट - 4, 05/09/2024 को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट - 5, का आयोजन किया जाएगा।

श्री साव ने आगे बताया टेस्ट सीरीज दिलाने के लिए इच्छुओ परीक्षार्थी  द्वारा पंजीयन की तारीख 31/08/2024 तक निर्धारित की गई है, छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुओ परीक्षार्थी जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण अकादमी में आकर संपर्क कर सकते है।
 


अन्य पोस्ट