महासमुन्द
महासमुंद, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक 31 दिसंबर तक नवीनीकरण हेतु आवेदन कर सकते हंै। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि गठन से आज दिनांक तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक का समय हो चुका है तथा उनके द्वारा पंजीयन नवीनीकरण हेतु आज तक की स्थिति में आवेदन प्रस्तुत नहीं किया है, ऐसे निर्माण श्रमिक 31 दिसंबर 2024 तक पंजीयन / नवीनीकरण हेतु आवेदन कर सकते है तथा तत्पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र 0771-3505050 में संपर्क कर सकते हैं।
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 29 को
महासमुंद, 23 अगस्त। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल की अध्यक्षता में 29 अगस्त 2024 को दोपहर 12:00 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, क्रेडा विभाग से संबंधित योजनाओं एवं अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के समस्त सदस्यों को शामिल होने आग्रह किया गया है।
दिव्यांगों का प्रमाणीकरण शिविर परसवानी में 29 को
महासमुंद, 23 अगस्त। दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण, नवीनीकरण, सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन तथा यूडीआईडी कार्ड बनाने विकासखण्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि विकासखण्ड पिथौरा में 29 अगस्त को उप स्वास्थ्य केन्द्र धनोरा में शिविर का आयोजन किया जाना था जिसमें स्थल परिवर्तन कर उसी तिथि को ग्राम पंचायत परसवानी में शिविर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने समस्त संबंधितों को समय पर उपस्थित होने कहा है।