महासमुन्द
वरिष्ठ कारोबारियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 22 अगस्त। नगर के व्यापारी एकता मंच के नवनिर्वाचन के बाद शपथ ग्रहण एक समारोह के रूप में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सम्पत अग्रवाल थे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने की। विशेष अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल थे।
स्थानीय अग्रसेन भवन में व्यापारी एकता मंच द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष गोपाल शर्मा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश महान्ति , रविंदर आजमानी , निशु माटा सचिव सुमित अग्रवाल, सहसचिव सुरेंद्र सलूजा , इंद्रजीत सिन्हा , मीडिया प्रभारी गौरव चन्द्राकर , मिंकू आजमानी , प्रमुख सलाहकार किशोर राजपूत राजेन्द्र सलूजा व कार्यकारिणी सदस्यों में पराग जैन , मनोज अग्रवाल , पप्पू ठक्कर , प्रफुल्ल तिवारी , कुलजीत आजमानी , गोपाल पांडेय , डिम्पल खनूजा , शुभम अग्रवाल , सुमित सिंघल , सन्नी आजमानी , आशीष अवस्थी , सुयश ग़ोयल , सौरभ अग्रवाल , अंकित अग्रवाल , सुशील दीक्षित स्वतंत्र पांडे , टुकेश देवांगन को विधायक संपत अग्रवाल द्वारा शपथ दिलाई गई।
उक्त अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी एकता मंच युवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला व्यापारी हित का संगठन है, जिसमें अधिकतर युवा वर्ग के पदाधिकारी है। उन्होंने वर्तमान में ऑनलाइन व्यापार पर विचार व्यक्त करते उपस्थित व्यापारियों को तन मन धन लगाकर व्यापार करने की बात कही। इसके पूर्व 42 वर्ष पूर्व जीवनलाल शर्मा द्वारा व्यापारियों के हित में कौडिय़ा व्यापारी संगठन का भी उल्लेख किया। अध्यक्ष गोपाल शर्मा को उनके जन्मदिन व व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी ।
मुख्य अतिथि संपत अग्रवाल ने व्यापारियों व मंच के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे व्यापारियों के साथ हैं। आगे उन्होंने किसानों को व्यापारियों का सहयोगी बताते सभी को मिलकर काम करने की बात कही।
कार्यक्रम अध्यक्ष आत्माराम यादव ने व्यापारी संगठन के उद्देश्य व इसके पूर्व वरिष्ठ व्यापारी जीवनलाल शर्मा द्वारा व्यापारी हित के कार्यों का उल्लेख करते सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों को बधाई दी।
कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
वरिष्ठ व्यापारी हुए सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ व्यापारियों जीवनलाल शर्मा , गुरुदयाल सलूजा , गोविंद अग्रवाल , प्रेमलाल सिन्हा , गोपाल शर्मा , बजरंग अग्रवाल , हरजिंदर सिंह पप्पू , सुभाष अग्रवाल , कालिका प्रजापति , सुरेश बंसल , रैदास ग़ोयल , मनोज बंसल , राजिंदर खनूजा , सत्यनारायण अग्रवाल , रमाशंकर तिवारी , अनूप अग्रवाल , आत्माराम यादव , सुजान सिंह गंभीर , रमेश अग्रवाल , हरमिन्दर उजाला , किशनलाल अग्रवाल , यशवंत छाबड़ा , कलप राम पटेल , रामधन देवांगन , मदनलाल अग्रवाल बजरंग अग्रवाल , सुभाष अग्रवाल , रामप्रसाद साहू का विधायक संपत अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल से सम्मान किया।