महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अगस्त। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान अंतर्गत कल जिला प्रशासन एवं आदिवासी विकास विभाग के द्वारा जिले के तीन पीवीटीजी बसाहट ग्राम सिरपुर, हाड़ाबंध और भीथीडीह में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के लिए आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता आदि योजनाओं से जोडऩे हेतु पंजीयन किया गया।
विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार केंद्र सरकार के द्वारा विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों को समाज के मुख्य धारा से जोडऩे हेतु प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम जनमन योजना का शुभारंभ किया था । इस योजना योजना के द्वारा जिले में निवासरत कमार जनजाति के निवासियों के लिए उनके बसाहटो में जाकर सर्वे कार्य कर जानकारी इक_ा की गई थी एवं शासकीय योजनाओं से जो व्यक्ति लाभान्वित नहीं हुए है, उनको चिन्हांकित किया गया था। इस योजना के अंतर्गत जिले के पीवीटीजी बसाहटों में निवासरत कमर जनजातियों को मूलभूत के मूलभूत जरूरतों को पूरा करने एवं योजनाओं को लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है, इसके अंतर्गत आधार पंजीयन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र बनाने संबंधी कार्य शिविरों के माध्यम से किया जा रहा है। पीवीटीजी बसाहटों में पक्की सडक़, प्रधानमंत्री आवास, नल जल से सभी घरों में स्वच्छ पेयजल, विद्युत आपूर्ति करने संबंधी कार्य भी हो रहे हंै। इस संबंध में आज जिले के महासमुंद विकासखंड के सिरपुर ग्राम में शिविर का आयोजन किया गया जिसमे आश्रित पीवीटीजी बसाहट सिरपुर, खमतराई, मरौद, नंदबरू, सुकुलबाय के हितग्राहियों के लिए बागबाहरा विकासखंड में ग्राम हाड़ाबंध में शिविर आयोजन हुआ जिसमें हाड़ाबंध, में ग्राम भीथीडीह में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आदिवासी विकास विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जनपद पंचायत, खाद्य विभाग, महिला बाल विकास, लीड बैंक, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग के स्टाल लगाए गए थे। इन सभी शिविरो के माध्यम से पीवीटीजी हितग्राहियों के कुल 38 आधार पंजीयन, 30 आयुष्मान कार्ड पंजीयन, 02 जनधन से बैंक खाता, 18 जाति प्रमाण पत्र कार्यवाही, 43 राशन कार्ड, 03 उज्ज्वला गैस पंजीयन, 08 महतारी वंदन पंजीयन,03 किसान सम्मान निधि पंजीयन किया गया।