महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21अगस्त। महासमुंद वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राखी एवं रंगोली बनाने एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विभिन्न हाऊस के बीच रखा गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से रंगों के माध्यम से अपने मन के भावों को कागज पर उतारा।
इस रंगोली में आत्मनिर्भर भारत, जल संरक्षण, भ्रूण हत्या, मिसाइल प्रक्षेपास्त्र, मातृभूमि के प्रति अनन्य प्रेम, पर्यावरण संरक्षण, भू संरक्षण एवं साक्षरता के महत्व को रंगों के माध्यम से व्यक्त किया। रंग-बिरंगे राखियों को भी बड़े ही सुंदर ढंग से बनाकर बच्चों ने अपनी कला को प्रकट किया। यह प्रतियोगिता सांस्कृतिक प्रभारी उपेंद्र सोना के मार्गदर्शन एवं सहयोगी शिक्षकों के सहयोग से आहुत हुआ।
15 अगस्त के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल महासमुंद में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में वेडनर स्कूल की जय लक्ष्मी साहू, श्रुति चंद्राकर एवं कृतिका वर्मा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। उनकी सफलता पर शाला के प्राचार्य रेव्ह.फ ादर देवानंद बाघ सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी है।