महासमुन्द

शिक्षकों-विद्यार्थियों ने ली सद्भावना शपथ
21-Aug-2024 2:49 PM
शिक्षकों-विद्यार्थियों ने ली सद्भावना शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,21अगस्त। सद्भावना दिवस के अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में प्राचार्य बृजलाल पटेल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व बंधुत्व की भावना के साथ सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी मकरध्वज राणा ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों को सद्भावना शपथ दिलाई।

इस अवसर पर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंकिता प्रधान ने सद्भावना गीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट