महासमुन्द
कोलकाता की घटना के विरोध में निकाली शांति रैली
20-Aug-2024 4:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अगस्त। कोलकाता के एक अस्पताल में काम कर रही डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में बसना में संस्कार द राइजिंग स्कूल प्रतिभा पब्लिक स्कूल, अग्रवाल नर्सिंग होम, बालाजी क्लिनिक, अवर लेडी हॉस्पिटल, बेतल हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों और स्टॉफ ने अग्रवाल नर्सिंग होम से शांति रैली निकाली। पश्चात शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा के सामने मौन कैंडल मार्च कर प्रदर्शन किया। विभिन्न स्कूलों से शिक्षकों एवं हॉस्पिटल से डॉक्टरों, अधिकारियों ने हाथों में काले रंग के कपड़े पहनकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं महिला डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया तथा महिला सुरक्षा की मांग करते हुए दोषी पर कार्रवाई की बात कही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे