महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 अगस्त। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सरायपाली में भी गौ सत्याग्रह किया गया। विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में आवारा घूम रहे मवेशियों को एसडीएम कार्यालय लाकर छोड़ा गया तथा राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक नंद ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार के आते ही प्रदेश भर में गौठानों को बंद कर दिया है, जिससे मवेशी सडक़ों पर खुले में घूम रहे हैं और प्रतिदिन दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर सरायपाली में गौ सत्याग्रह करते हुए राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
उन्होंने गौवंश के नाम पर वोटबैंक की राजनीति करने का बड़ा आरोप भाजपा पर लगाया है। इस दौरान आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अमृत पटेल, पार्षद सुरेश भोई, कृष्णा सेठ, निर्मल बढ़ई, प्रभात पटेल, केशव अग्रवाल, जयंत यादव, विभीषण चौहान, दुष्यंत साहू समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।