महासमुन्द
महासमुंद, 18 अगस्त। ग्राम पंचायत भूकेल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में रोपा लगाई गई एक महिला की मौत हो गई, वहीं साथ में काम कर रही 3 महिलाएं भी झुलस गर्इं।
थाना से मिली जानकारी के अनुसार ललिता बाघ पति रामसिंह बाघ ग्राम भूकेल की रहने वाली थी। वह शुक्रवार को गांव की 12 महिलाओं के साथ अपने खेत में रोपा लगाने गई हुई थी। दोपहर को 12.30 बजे तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए महिलाएं खेत किनारे स्थित मकान में जा रही थी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ललिता गंभीर रूप से झुलस गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं 3 अन्य महिलाएं भी झुलस गई।
घायलों को ग्रामीणों की मदद से नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया।
जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद से गांव की महिलाएं डरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।