महासमुन्द

युक्तियुक्तकरण, ऑनलाईन अवकाश के खिलाफ कलेक्टर से मिले शिक्षक, ज्ञापन
18-Aug-2024 4:18 PM
युक्तियुक्तकरण, ऑनलाईन अवकाश के खिलाफ कलेक्टर से मिले शिक्षक, ज्ञापन

महासमुंद,18 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक जिला महासमुंद के द्वारा युक्तियुक्तकरण,ऑनलाईन अवकाश तथा शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, सचिव स्कूल शिक्षा के नाम कलेक्टर महासमुंद को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया कि शासन के आदेशानुसार जारी युक्तियुक्तकरण से छत्तीसगढ़ के शासकीय शालाओं में शिक्षा का स्तर पूरी तरह से कमजोर होता जा रहा है एवं शिक्षक बड़ी संख्या में प्रभावित और परेशान हो रहे हैं। इस युक्तियुक्तकरण में शिक्षा विभाग के सेटअप नई शिक्षा के अधिकार कानून का पालन नहीं किया जा रहा है। नियमानुसार शालाओं में उसके स्वीकृत सेटअप अनुसार ही पद स्थापना होता है। स्कूल शिक्षा विभाग में सभी शालाओं का सेट अप 2008 के आधार पर स्वीकृत एवं प्रभावशील है। लेकिन इस युक्तियुक्तकरण में सेटअप को नजरअंदाज किया गया है, जो कि पूर्णत: नियम विरुद्ध है। ज्ञापन में जानकारी दी गई है कि प्राथमिक शाला में 60 दर्ज संख्या में प्रधान पाठक सहित दो शिक्षक, जबकि कक्षा 5 तक प्रति कक्षा में 4 विषय को मिलाकर 20 कालखंड होगा। जिसमें विषय आधारित अध्यापन होता है। जहां सभी विषय होना जरूरी है। यही स्थिति हाई स्कूल, हायर सेकंडरी में भी बन रही है। इसके साथ साथ बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार की आफलाइन, आनलाइन जानकारी, बैठक, प्रशिक्षण, सर्वे आदि कार्य किया जाता है। इससे निश्चित ही शिक्षा की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। 10 से कम दर्ज वाले शालाओं को बंद करने या एक ही परिसर के शालाओं को समायोजन करने पर अनुशासन व्यवस्था कमजोर होगा एवं संस्था प्रमुख को अतिशेष करना सर्वथा अनुचित है।


अन्य पोस्ट