महासमुन्द

विधायक यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युकां ने सीएम का पुतला फूंका
18-Aug-2024 4:17 PM
विधायक यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युकां ने सीएम का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18 अगस्त। विधायक देवेंद्र यादव के घर जबरदस्ती घुसकर पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी किये जाने के विरोध में शनिवार को युकां प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नेहरू चौक में पुतला दहन किया गया।

 पुतला दहन के पूर्व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निखिलकांत ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बलौदाबाजार हिंसा मामले में अपनी प्रशासनिक विफलता को छिपाने के लिए निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

निखिलकांत का कहना है कि इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव की भूमिका कहीं भी नहीं है। भिलाई में विधायक श्री यादव की लोकप्रियता के चलते उनकी भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव में जीत हुई थी। उनके विरोधी तथा भाजपाइयों को उनकी लोकप्रियता से घबराहट हो रही है। इसलिए विधायक देवेंद्र यादव पर नित नए इल्जामात लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। लेकिन भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि भाजपा अपनी चुनावी हार का बदला ईडी, आईटी, पुलिस को मोहरा बनाकर लेती है। पुतला दहन के दौरान पुलिस व युवा कांग्रेस सदस्यों के बीच झूमा झटकी हुई।

पुतला दहन के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शाहबाज़ राजवानी, रत्नेश साहू, पुष्कर साहू, टिकेंद्र यादव, दामू साहू, आदेश राठौर, सोमेश्वर साहू, पप्पू कन्नौजे, मोहित यादव, हिमांशु निर्मलकर, फलेश साहू, पवन कन्नौजे आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट