महासमुन्द

स्कूली बच्चों ने किए पौधे वितरित
18-Aug-2024 3:38 PM
स्कूली बच्चों ने किए पौधे वितरित

पिथौरा, 18 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र के रामदर्शन पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत संस्था के सदस्य स्कूल के बच्चों को लेकर स्थानीय थाना चौक में तिरंगा वितरित कर  पर्यावरण बनाए रखने के लिए पौधों का वितरण भी किया। बच्चे झंडा वितरित करते लोगों को जागृत करते दिखे। बच्चों ने सभी से अपील की है कि हर घर की छत पर तिरंगा झंडा लगाया जाए ताकि अभियान सफल हो सके।

राष्ट्र प्रेम की अलख जगाने का बीड़ा उठाते हुए स्थानीय रामदर्शन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्थानीय थाना चौक पर एकत्र होकर राहगीरों को रोककर उन्हें राष्ट्रध्वज वितरित किया। इसके साथ राहगीरों को एक एक पौधा भी दिया।

संस्था की संचालक कविता अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में राहगीरों से अपील की जाती रही कि राष्ट्रीय अभियान के तहत दिए जा रहे ध्वज अपने घरों में 15 अगस्त की शाम तक लगाकर देशभक्ति का प्रदर्शन अवश्य करे। इसके साथ दिए जा रहे पौधों को अपने घरों खेती या बगीचों में अवश्य लगाएं। वर्तमान में बिगड़ते पर्यावरण हेतु वृक्षारोपण अति आवश्यक है। इसके लिए हम सभी को एक साथ मिलकर वृक्षारोपण करना होगा, जिससे धरती पर हरियाली बढ़े और हमे भविष्य में पर्यावरण को और अधिक क्षति पहुंचने से बचाना होगा।
 


अन्य पोस्ट