महासमुन्द

महासमुंद नपाध्यक्ष, पूर्व नपा उपाध्यक्ष ने निकाली बम्हनी से कनेकेरा तक कांवड़ यात्रा
18-Aug-2024 2:54 PM
महासमुंद नपाध्यक्ष, पूर्व नपा उपाध्यक्ष ने निकाली बम्हनी से कनेकेरा तक कांवड़ यात्रा

भोलेनाथ से शहरवासियों के सुख-समृद्धि कामना की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 अगस्त।
शहरवासियों की सुख समृद्धि की कामना को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग व पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में शनिवार को पालिका कार्यालय परिसर से बम्हनी-कनेकेरा तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। नपाध्यक्ष के आव्हान पर कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह दोपहिया वाहनों से सैंकडों की संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए स्वमेव पालिका कार्यालय पहुंच गए।

सभी के आगमन पश्चात सुबह 11 बजे पालिका कार्यालय से भोलेनाथ के जयकारों के साथ प्रारंभ हुई जो कचहरी चौक, बरोंडा शास्त्री चौक होते बम्हनी स्थित श्वेत गंगा से बम्हनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। बाद जल लेकर कनेकेरा स्थित कनेश्वर महादेव का  जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। 

यात्रा में शामिल सभी भक्तों ने नपाध्यक्ष राशि महिलांग और त्रिभुवन महिलांग के साथ बम्हनी और कनेकेरा स्थित शिवलिंग में  जलाभिषेक किया और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लिया। कांवड़ यात्रा में शामिल सभी भक्तों का नपाध्यक्ष श्रीमती  महिलांग व श्री महिलांग ने आभार जताया। 

यात्रा में सभापति सरला गोलू मदनकार, बबलू हरपाल, डमरूधर मांझी के साथ सघनजोत सिंगए सोमेश महिलांग, अंकित राय, प्रताप अंबिलकर, दीपक ठाकुर, सूरज नायक, रुपेश महिलांग, अंकित महिलांग, उदय सिन्हा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। 

बाइक कांवड़ यात्रा का सर्वप्रथम मचेवा स्थित महाप्रभु वल्लभाचार्य पीजी कॉलेज के समक्ष कॉलेज विद्यार्थियों ने, गुरु गोबिंद उद्यान, कलेक्टर कार्यालय के समक्ष, बाबा रामदेव मंदिर, महामाया मंदिर, माकड़े दवाई दुकान, बस स्टैंड, साहू चाय, नेहरू चौक और बरोंडा चौक के समक्ष स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए करीब दोहपर 3 बजे ग्राम कनेकेरा स्थित कनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां एक-एक कर सभी ने नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग व परिवार के साथ कनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।
 


अन्य पोस्ट