महासमुन्द

संस्कार पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस
17-Aug-2024 2:53 PM
संस्कार पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस

महासमुंद,17 अगस्त। संस्कार पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष पारस चोपड़ा ने यहां ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्या गुरप्रीत कौर, संस्था के पदाधिकारी शरद मालू, मनोहर महंती, शिशु संस्कार केन्द्र के प्राचार्य अवनीश वाणी उपस्थित थे।

इस मौके पर नन्हें मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कक्षा 6 एवं 7 के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तूत लघु नाटिका नशा मुक्त भारत के सभी ने सराहा। इस लघु नाटिका के माध्यम से विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

 कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका ऐश्वर्या शर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्कार पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाएं मौजूद थीं।


अन्य पोस्ट