महासमुन्द

नपं अध्यक्ष ने किया राशन कार्ड वितरित
14-Aug-2024 4:32 PM
नपं अध्यक्ष ने किया राशन कार्ड वितरित

पिथौरा, 14 अगस्त। स्थानीय नगर पंचायत परिसर पिथौरा में आयोजित एक कार्यक्रम में  नगर के पात्र हितग्राहियों को गरीबी रेखा राशन कार्ड वितरण किया गया। नगर पंचायत परिसर में  नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने स्वयं उपस्थित होकर समस्त हितग्राहियों को गरीबी रेखा राशन कार्ड का वितरण किया। राशन कार्ड पाकर समस्त हतग्रही अत्यंतप्रसन्न हुए। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु गरीबी रेखा राशन कार्ड है। आने वाले समय में लगातार राशन कार्ड बनाया जाएगा। जो आवेदन कर सकते हैं।  इस अवसर पर  नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ वार्ड नंबर 10 के पार्षद राजू सिन्हा टेकू साहू नगर पंचायत सीएमओ एवं नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट