महासमुन्द

नशा मुक्ति अभियान: बच्चों को नशे से दूर रहने समझाईश
14-Aug-2024 2:30 PM
नशा मुक्ति अभियान: बच्चों को नशे से दूर रहने समझाईश

महासमुंद,14अगस्त। कल शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस हिन्दी में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी अध्यापकगणों और छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत बच्चों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी। उन्होंने इस अवसर पर तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में , स्काउट एवं स्कूल के छात्र.छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, सोलो डांस, ग्रुप डांस के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


अन्य पोस्ट