महासमुन्द
महासमुंद,14 अगस्त। सोमवार को स्थानीय राम मंदिर गांधी चौक महासमुंद में सामूहिक पार्थिव शिवलिंग जलाभिषेक का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वप्रथम श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने थाली में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। शिवलिंग निर्माण उपरांत पुरोहितों के द्वारा जल अभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र एवं शिव आरती संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में महाकाल मुक्तिधाम सेवा समिति के सहयोग से शिवलिंग का महामाया तालाब महासमुंद में विसर्जन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद का सहयोग प्राप्त हुआ।
जिसमें प्रमुख रूप से शत्रुघ्न महाराज, बलराम महाराज, नारायण महाराज, हेमंत महाराज, सुरेंद्र महाराज, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, देवेन्द्र चन्द्राकर, मनीष श्रीवास्तव नितेश श्रीवास्तव, उत्तम वर्मा, कान्हा प्रधान, जानकीबाई वैष्णव, ज्योति वैष्णव, छाया सुतार, माला चंद्राकर, शकुंतला, सुनीता वर्मा, माया देवी, महेश्वरी साहू, पूनम वर्मा आदि प्रमुख युग से उपस्थित थे।