महासमुन्द

अधिकारी-कर्मचारी संघों की मांगों का नपाध्यक्ष ने किया समर्थन
13-Aug-2024 6:42 PM
अधिकारी-कर्मचारी संघों की मांगों का नपाध्यक्ष ने किया समर्थन

सीएम से मंजूरी देने की मांग

महासमुंद,13 अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त अधिकारी-कर्मचारी संघों की विभिन्न मांगों का नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पूर्ण समर्थन करते हुए मांगों को अविलंब मंजूरी देने की मांग प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय से की है। श्रीमती महिलांग ने कर्मचारियों की मांगों के सम्बंध में अपना समर्थन पत्र सौंपा है। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने बताया कि राज्य के समस्त कर्मचारी संघो द्वारा केंद्र कर्मचारियों के समान जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते की मांग, जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ता के एरियर्स राशि की जीपीएफ  भविष्य निधि खाता में समायोजन, केंद्र के कर्मचारियों के समान गृह भत्ता व साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा के घोषणा पत्र में उल्लेखित मध्यप्रदेश सरकार की तर्ज पर शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नकदीकरण 240 दिनों के स्थान पर 300 दिन किया जाने के वादे को लागू करने की मांग की है।


अन्य पोस्ट