महासमुन्द
दैवेभो वन कर्मी हड़ताल पर
12-Aug-2024 2:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,12 अगस्त। नियमितिकरण की मांग को लेकर कल आज से वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मी हड़ताल पर राजधानी के तूता मैदान चले गए हैं। फलस्वरूप जिले भर में फ ॉरेस्ट का कामकाज ठप है। मिली जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश के 12 जिलों के दैनिक वेतन भोगी राजधानी पहुंचे हैं। इसमें लगभग 300 कर्मचारी महासमुंद जिले के जिसमें कम्प्यूटर ऑपरेटर, फॉरेस्ट गार्ड, चपरासी, क्लर्क, सीमा प्रहरी शामिल हैं। मालूम हो कि सप्ताह भर पूर्व इन कर्मियों ने काली पट्टी लगाकर काम किया था। इतने में भी जब बात नहीं बनी तो आज से कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल की वजह से कम्प्यूटर डाटा एंट्री, वनों की सुरक्षा, चेक पोस्ट कार्य सहित दर्जन भर से अधिक काम प्रभावित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे