महासमुन्द
प्रेस क्लब सदस्यों को तिरंगा वितरण
12-Aug-2024 1:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,12 अगस्त। जिले में इस वक्त हर घर तिरंगा अभियान जारी है। इसी तारतम्य में रविवार को प्रेस क्लब अध्यक्ष रत्नेश सोनी ने प्रेस क्लब के सदस्यों को तिरंगा वितरण किया। पूर्व अध्यक्ष उत्तरा विदानी के संयोजन में आयोजित झंडा वितरण कार्यक्रम में क्लब के कोषाध्यक्ष संजय महंती, पूर्व अध्यक्ष उत्तरा विदानी, सह मंत्री अमित हिषीकर,कार्यकारिणी सदस्य देवीचंद राठी, प्रचार एवं संगठन मंत्री महेंद्र यादव, सदस्य विक्रम साहू सहित प्रेस क्लब अध्यक्ष रत्नेश सोनी उपस्थित थे। प्रेस क्लब परिवार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से नई पीढ़ी के साथ-साथ देश के सभी लोगों मे देश के प्रति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान बढ़ेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे