महासमुन्द

नाग पंचमी पर गंधेश्वरनाथ का सहस्त्र जलधारा अभिषेक
11-Aug-2024 3:05 PM
नाग पंचमी पर गंधेश्वरनाथ का सहस्त्र जलधारा अभिषेक

महानदी तट से मंदिर परिसर तक श्रद्धालुओं ने बनाई मानव श्रृंखला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11 अगस्त। बोल बम सेवा समिति सिरपुर, महासमुंद व जलकी द्वारा आयोजित सहस्त्र जलधारा अभिषेक में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर बोल बम हर हर महादेव के जय घोष से गुंजित होता रहा। वहीं श्रद्धालुओं के उत्साह वर्धन के लिए मोर भंगीया को मनाई दे के धुन बैंड से बजाते रहे। जिसमें श्रद्धालु जलाभिषेक के दौरान थिरकते रहे। महानदी से गंधेश्वर नाथ के गर्भगृह तक समिति के सदस्यों व श्रद्धालुओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई थी। जिसमें एक ओर से पानी भरकर पहुंचाया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर से खाली बाल्टियां वापस नदी तट तक पहुंच रही थी।

आयोजन में मुख्य जजमान के रूप में डा. युगल चंद्राकर, डॉ.रोमी चंद्राकर, जिला पंचायत के सभापति अमर अरुण चंद्राकर परिवार व जलकी के तरुण पटेल बोल बम समिति की ओर से सहभागिता निभाई।

मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र, अमन गिरी गोस्वामी ने नमक चमक अभिषेक अनुष्ठान पूर्ण कराया। मंत्रोच्चार के दौरान पात्र से गंधेश्वर नाथ महादेव के ऊपर जल अर्पण होता रहा। 1008 छिद्र होने के कारण इसे सहस्त्र जलधारा अभिषेक कहा गया है।

अभिषेक पूजन के लिए 251 लीटर दूध की व्यवस्था की गई थी इससे अभिषेक के अलावा श्रद्धालुओं को शिव प्रसादी ठंडाई बनाकर वितरण भी किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से श्रीगंधेश्वर नाथ ट्रस्ट कमेटी के दाऊलाल चंद्राकर, नुकेश चंद्राकर,थनवार यादव, बोल बम समिति के बाबूलाल साहू, ईश्वर साहू, दीपक सोनी, दीपक साहू, दुर्गा साहू, नरेश सोनवानी, राजेश सोनवानी, नाथू बया, गोपी, कृष्ण कुमार, किशोर चंद्राकर,ताराचंद, लेखराम, गिरधारी, पीतांबर, मोतीराम, नागेश, डागेश, गोलू साहू, निहाल सोनकर, द्वारिका साहू, दुलरवा धीवर, झुमुक श्रीवास्तव, दिलीप साहू, शिव चंद्राकर, दिनेश साहू, संजय पांडेय, चमनलाल चंद्राकार, मगनलाल चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर,जय पवार, महाकाल मुक्ति धाम समिति महासमुंद के सदस्य व काफी संख्या में आसपास के श्रद्धालु, दर्शनार्थी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट