महासमुन्द

हर घर तिरंगा अभियान: पालिका ने निकाली तिरंगा रैली
11-Aug-2024 2:23 PM
हर घर तिरंगा अभियान: पालिका ने निकाली तिरंगा रैली

 नागरिकों से अपील - 15 अगस्त को सभी अपने घरों में लगाएं तिरंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11अगस्त। देशभर स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत नागरिकों से अपने घरों और कार्यालयों में तिरंगा फ हराने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारियों ने शनिवार को शहर में बाइक रैली निकाली। रैली पालिका कार्यालय से प्रारंभ हुई जो मुख्य मार्ग से होते हुए वापस पालिका में पहुंच समाप्त हुई।

सीएमओ ने लवकेश कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभर में तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं और 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। रैली के माध्यम से नागरिकों से अपील करते हुए 9 से 15 अगस्त तक श्हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें। बाइक रैली में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष पवन पटेल, पार्षद देवीचंद राठी, महेन्द्र सिका, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार, उप अभियंता दिलीप कश्यप, स्वच्छता प्रभारी दिलीप चन्द्राकर, जल प्रभारी सिताराम तेलक, करण कुमार यादव, सुरेश तिवारी, मनोज सोनी, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी नौशाद बक्श, ममता बग्गा, प्रेमशीला बघेल सहित बड़ी संख्या में पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट