महासमुन्द
जलाशय के निचले हिस्से में पौधरोपण
10-Aug-2024 2:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 10 अगस्त। अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उप संभाग क्र.2 बागबहरा के कार्यालयीन कर्मचारियों और ग्राम पंचायत गांजर के सरपंच पानो बाई मेहर, कपिल मेहर ने ग्रामीणों की उपस्थिति में गांजर जलाशय के निचले हिस्से में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन बागबाहरा फूल कुमार बढ़ाई, एडीएम के आर वर्मा, अजय शर्मा, अमीन, भागीरथी साहू, स्थल सहायक गोविंद दास मानिकपुरी, लक्ष्मीनारायण चक्रधारी कंप्यूटर ऑपरेटर, बेद लाल साहू ब्लाक अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ बागबाहरा और अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे