महासमुन्द
महासमुंद, 10 अगस्त। छत्तीसगढ़ की काशी सिरपुर स्थित गंधेश्वर नाथ महादेव मंदिर के नीचे घाट पर चित्रोत्पला गंगा आरती का आयोजन 11 अगस्त को किया गया है। महासमुंद के नगर पुरोहित पं. पंकज तिवारी के आचार्यत्व तथा 11 पंडितों की उपस्थिति में मुख्य यजमान पूर्व विधायक व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर द्वारा गंगा आरती संपन्न होगा। इससे पूर्व श्री चंद्राकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सुबह 10 बजे बम्हनी स्थित बम्हनेश्वरनाथ महादेव की क्षेत्र की खुशहाली के लिए पूजा करेंगे। पश्चात श्वेत गंगा अमृत कुण्ड से जल लेकर सिरपुर के बाबा गंधेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगे। इसी दिन शाम 6 बजे नगर पुरोहित पंण् पंकज तिवारी तथा 11 आचार्य पंडितों की उपस्थिति में भव्य महा गंगा आरती मुख्य यजमान श्री चंद्राकर के हाथों संपन्न होगा। श्री चंद्राकर ने इस पुनीत कार्य भगवान गंधेश्वर नाथ की पूजा व मां चित्रोत्पला गंगा आरती में क्षेत्र के समस्त नागरिकोंए शिव भक्तों को सपरिवार उपस्थिति हेतु प्रार्थना की है।