महासमुन्द
आंगनबाड़ी भवन के पास अतिक्रमण हटाया
10-Aug-2024 2:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 अगस्त। राजस्व विभाग द्वारा गुरुवार को विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत ग्राम बेलसोंडा में अतिक्रमण हटाया गया। ग्राम बेलसोंडा में आंगनबाड़ी भवन के पास शासकीय जमीन पर अतिक्रमण किया गया था।
अतिक्रमण हटाने ग्राम पंचायत द्वारा नोटिस देकर कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई राजस्व अमले से तहसीलदार श्रीधर पंडा एवं नायब तहसीलदार मोहित अमिला सहित राजस्व अमला व पुलिस बल के नेतृत्व में की गई।
मालूम हो कि विगत दिनों कलेक्टर के बेलसोंडा प्रवास के दौरान भी अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे