महासमुन्द

बावनकेरा सोसायटी में खाद होने के बाद किसानों को लौटाया जा रहा, आरोप
10-Aug-2024 2:38 PM
बावनकेरा सोसायटी में खाद होने के बाद किसानों को लौटाया जा रहा, आरोप

कर्मचारी अपने खास आदमियों का ही परमिट काटकर खाद वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10अगस्त। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मर्यादित बावनकेरा में किसान खाद के लिए पिछले 5 दिनों से चक्कर काट रहे हैं। सोसायटी में खाद उपलब्ध होने के बाद भी किसानों को खाद नहीं दिया जा रहा है। वहां तैनात कर्मचारी अपने खास आदमियों का ही परमिट काट कर खाद वितरण कर रहे हंै। जिसके कारण आम किसानों को पिछले 5 दिनों से परमिट के लिए चक्कर काटना पड़ रहा है।  

श्री चंद्राकर ने कहा है कि समिति में कर्मचारियों की तानाशाही चल रही है। कर्मचारी किसानों के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। किसान हलाकान हैं। उन्हें खेतो में खाद डालने के लिए देरी हो रही है। उनके खेत में खड़ी फ सल को नुकसान पहुंच रहा है। समिति में मौके पर उपस्थित आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष मधु यादव खुद एक पीडि़त किसान हंै। उन्होंने बताया कि सोसायटी के कर्मचारियों के रवैये से परेशान किसान जब बाजार में ब्यापारियों से खाद खरीदने जाते हैं, तो उन्हें व्यापारियों से यूरिया 350 से 400 रुपए और डीएपी 1750 से 1900 रुपए में खरीदना पड़ रहा है। 

भूपेन्द्र चंद्रकार का कहना है कि इस तरह काम करके कसानों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। शासन-प्रशासन को किसानों की चिंता नहीं है। जिले के कृषि और खाद्य विभाग शीतनिद्रा में है। आम आदमी पार्टी प्रशासन से मांग करती है कि वह कर्मचारियों और व्यापारियों की मनमानी पर अंकुश लगाए और किसान को उचित दाम और सही समय में खाद उपलब्ध कराये। अन्यथा आम आदमी पार्टी किसानों के साथ मिल कर संबंधित सोसायटियों का घेराव करने बाध्य होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।  

कल गुरुवार को खाद की मांग करने वालों में ग्राम बावनकेरा, फुलवारी, छिंदोली, सिंघौरी, रामडबरी, मुंगई,सिंघन पुर, रामखेड़ा के किसान कोमलसिंह खुसरो, मोहन साहू, अगेश्वर यादव, श्रवण ध्रुव, पुनाराम निषाद, तुलूराम ध्रुव, भागवत साहू, भूनेश्वर यादव, नारायण साहू, नेपाल साहू, चुन्नू यादव, जोहर यादव, कार्तिक राम साहू, देवसिंह विश्वकर्मा, दुबेलाल साहू, नेपाल सिंह ध्रुव आदि किसान उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट