महासमुन्द

नि:शुल्क प्रशिक्षण 12 से
10-Aug-2024 2:21 PM
नि:शुल्क प्रशिक्षण 12 से

महासमुंद,10अगस्त। बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानए महासमुंद द्वारा महासमुंद और गरियाबंद जिलों के युवाओं के लिए बकरी पालन एवं उद्यमिता विकास में नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 12 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगा। जिसमें प्रतिभागियों को बकरी पालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। प्रशिक्षण के दौरान बकरी पालन के विभिन्न पहलुओं जैसे छत्तीसगढ़ में इसकी चिकित्सा, प्राथमिक उपचार और बकरियों में होने वाली बीमारियों भारत सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी, नाबार्ड द्वारा पोषित योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया और बैंक लोन प्राप्त करने की प्रक्रिया की भी जानकारी प्रदान की जाएगी।

               इस प्रशिक्षण के विशेष लाभ के रूप में जिन व्यक्तियों का प्रोजेक्ट उन्नति के तहत 2018 से किसी भी वर्ष में मनरेगा में 100 दिवस का कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें जिला पंचायत के मनरेगा शाखा के तहत प्रति दिवस 241 रुपए का भुगतान किया जाएगा। संस्थान के निदेशक टुटु बेहेराने बताया कि इच्छुक व्यक्ति जो इस नि:शुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाना चाहते हैं, वे संस्थान में जाकर या कमलेश पटेल मोबाइल नंबर 7999700673 और प्रतीक साहेब गुप्ता मोबाइल नंबर 9340281974 से संपर्क करके पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड की 2.2 प्रतिलिपि, 5 पासपोर्ट साइज फोटो और अंकसूची की 1 प्रतिलिपि लाना अनिवार्य है। इस प्रशिक्षण के  लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक दिये गये मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट