महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 अगस्त। जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम पंचायत चरौदा के निवासी सदाराम कमार ने पीएम जन मन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अपना खुद का पक्का मकान प्राप्त किया। इससे उनके चेहरे पर खुशियों की मुस्कान लौट आई है।
चूंकि सदाराम एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लिहाजा वह इससे पहले अपने परिवार के साथ एक छोटे से कच्चे मकान में रहते थे। उनके लिए एक सुरक्षित और स्थिर आवास का सपना देखना मुश्किल था। जीवन की इस कठिनाई के बावजूद उन्होंने कभी भी अपने सपनों को नहीं छोड़ा और सही अवसर का इंतजार करते रहे।
ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव से मिली तो उन्होंने ग्राम पंचायत की सहायता से प्रधानमंत्री आवास योजना का फ ॉर्म भरा और कुछ ही दिन बाद उन्हें पीएम आवास के लिए स्वीकृति प्राप्त हो गई। इसके बाद उन्होंने आवास का निर्माण कार्य शुरू करवाया और लगभग चार महीने में ही उनका आवास बनकर तैयार हो गया। अब वह इसी आवास में खुशी-खुशी अपना अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है। कहता है-यह आवास न केवल मेरे परिवार के लिए एक सुरक्षित आश्रय है, बल्कि मेरे जीवन में एक नई उम्मीद और खुशियों की मुस्कान भी लेकर आया है। सदाराम ने इस योजना हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।