महासमुन्द

स्वच्छता बहनों को नपाध्यक्ष ने दिखाई छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर बाई हाई-फाई
08-Aug-2024 3:43 PM
स्वच्छता बहनों को नपाध्यक्ष ने दिखाई छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर बाई हाई-फाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,8अगस्त। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने बुधवार को पालिका की करीब सवा सौ स्वच्छता बहनों को महिला सशक्तिकरण पर निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर बाई हाइ फाई फिल्म शहर के बिठोबा टॉकीज में दिखाई। फिल्म को देखकर महिलाएं काफी खुश नजर आई। फिल्म देखने के दौरान अचानक फिल्म में मुख्य नायक की भूमिका निभाने वाले कलाकार प्रकाश अवस्थी खुद फिल्म देखने के लिए पहुंचे।

पालिका नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग और स्वच्छता बहनों से मिलने के लिए वे टाकीज पहुंचे थे। स्वच्छता बहनों ने उन्हें अपने बीच पाकर खुशी-खुशी साथ में सेल्फी ली और उनसे बातचीत की। महिलाओं ने फिल्म में उनके किरदार की जमकर प्रशंसा की जिस पर श्री अवस्थी ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

श्री अवस्थी ने सभी महिलाओं से कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर इस फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने उनका शॉल श्रीफल से स्वागत किया।

बाद श्री अवस्थी से बातचीत की और उनके अभिनय की तारीफ  की। इस दौरान उनके साथ माया पांडे, ईशा टंडन, सती चंद्राकर, लक्ष्मी सोनी, रमा महानंद, देवकुमारी, कविता अंबिलकर, नथिला सोना, टिकेश्वरी, सोनम, आशा ठाकुर, निम्मी, हेमलता, प्रिया, पिंकी, दुलारी पटेल, द्रोपति, प्रकाश साकरकर सहित अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट