महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अगस्त। जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर नगरीय निकायों में 27 जुलाई से सतत जारी है। जिसमें शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी मांग व समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। शहर के वार्ड क्रमांक 25 व 26 के जन समस्याओं एवं मांग संबंधी समाधान के लिए शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन महामसुंद में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पवन पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, संदीप दीवान, ऐतराम साहू, पार्षद देवीचंद राठी, मनीष शर्मा, महेन्द्र जैन, अमृत चोपड़ा, निरंजना शर्मा, शुभ्रा शर्मा, लाल विजय सिंग, भाऊराम साहू, यतेन्द्र साहू, मोहन साहू, पवन साहू, आकाश पांडेय, अभिषेक पांडेय एवं हनीष बग्गा मौजूद थे। शिविर में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, पेयजल, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग से संबंधित आवेदनों के अलावा जन्म-मृत्यु, शहरी आजीविका मिशन, समाज कल्याण, महिला बाल विकास, भवन अनुज्ञा, सामाजिक पेंशन, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।