महासमुन्द
महासमुंद,7अगस्त। जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम भदरपाली में खेत के मेड़ को रापा से सफाई करते तार के संपर्क में आने से करंट से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम भदरपाली के मनकी के दादर खार में दयाराम जगत पिता नैनसिंह जगत 48 वर्ष अपनी पत्नी बद्रिका जगत के साथ खेत में रोपाई करने गए था। दयाराम जगत अपने ही खेत की मेड़ को रापा से सफ ाई करते आ रहा था। इसी दौरान दोपहर को सफाई के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह खेत के बोरवेल में लगा बिजली खंभे के स्टे तार तक पहुंच गया। वह सहारे के लिए स्टे तार को पकड़ लिया। उक्त तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। उक्त तार को जैसे ही उसने हाथ लगाया,करंट से चिपक गया। दूसरे खेत से उसकी पत्नी बचाने के दौड़ी और बांस के डंडे से अलग करने का प्रयास किया। लेकिन उसे बचा नहीं सकी और दयाराम जगत की मौके पर मौत हो गयी। उसकी सूचना बसना थाने को दी गई। जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर भदरपाली पहुंची। अभी मामले की जांच पड़ताल तारी है।
शव को पंचनामें के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।