महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 अगस्त। आस्था साहित्य समिति महासमुंद द्वारा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के 140वीं जयंती के अवसर पर साहित्यकार एस. चन्द्रसेन के निवास त्रिमूर्ति कॉलोनी महासमुंद में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं तात्कालिक राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षिका आशा मानव रायपुर उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार आनंद तिवारी पौराणिक ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से करते हुए कवि कमलेश पाण्डेय ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की कृति से माम्डली का सस्वर वाचन किया।
मुख्य अतिथि आशा मानव ने काव्य समर्पित करते हुये कहा कि वंसुन्धरा पुकारती, वंसुधरा दुलारती, जिंदगी सफरअगर मंजिलों की मोती है। वरिष्ठ साहित्यकार आनंद तिवारी पौराणिक ने कहा कि बस कामना इतनी और अब एक ही प्रण, हे मातृभूमि चरणों में तेरी तन-मन समर्पण।
साहित्यकार डॉ. साधना कसार ने छत्र नहीं सिर पर फिर भी आगे बढऩा है, हो अनेक शैल किन्तु प्रगति सोपान चढऩा है।
काव्य गोष्ठी में सौरिन चन्द्रसेन ने कहा कि संस्कारों से जागती है धरती, ऐसा है मेरा देश। साहित्यकार टेकराम सेन अपने अंगूठे अंदाज में संचालन करते हुये हरियाली पर पंक्तियां समर्पित की। धरती में हरियाली लाये हम सब मिलकर स्वर्ग बनाये कहते सभी कहानी यही बताती दादी नानी।
साहित्यकार कमलेश पांडेय ने कहा कि करते क्यों अपमान बोल आतंक तू क्या कहता है।
उक्त जानकारी साहित्यकार टेकराम सेन चमक ने दी है ।