महासमुन्द
चंद्रनाहु शिक्षण समिति ने किया पौधरोपण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6अगस्त। ग्राम खरोरा में हरेली तिहार के अवसर पर घोड़ाडबरी, शहीद स्मारक, हनुमान मंदिर, तामकी तलाब हाईवे किनारे के आसपास कल वृहद वृक्षारोपण किया गया। चंद्रनाहु शिक्षण समिति के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर के मुख्यातिथ्य में उक्त कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर सहित 21 लोगों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 21 नारियल के पौधों का रोपण किया तथा बड़े होते तक इन पेड़ों की देखभाल व सुरक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता देवदत्त चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत खरोरा ने की। यह आयोजन जन सहयोग से आयोजित की गई। जिसमें जागरूक नागरिकों ने स्वयं के खर्च पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रनाहु शिक्षण समिति अध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। जंगलों की कटाई व बढ़ते शहरीकरण के चलते जलवायु परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बीते कुछ सालों से बढ़ रही गर्मी ने संकेत दिया है कि पेड़.पौधे मानव जीवन सहित सभी जीवों के लिए आवश्यक है। इसलिए हमें अभी से पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना होगा। साथ ही यह संकल्प लेना होगा कि औरों को भी पौधरोपण के लिए जागरूक करेंगे।
पौधरोपण करने वालों में प्रमुख रूप से देवदत्त चंद्राकर, धनंजय लाला चंद्राकर, देवेश राजा चंद्राकर, पंकज डीजे चंद्राकर, उमेश छोटू चंद्राकर उत्तम टारजन चंद्राकर, भीखम चंद्राकर, जितेंद्र चंद्राकर, नीलमाधव महासमुंद, मेमन चंद्राकर, उत्तम चंद्राकर, हेमेंद्र चंद्राकर, मोती चंद्राकर महासमुंद, संजय चंद्राकर, लक्की चंद्राकर, ओमप्रकाश चंद्राकर, रामकुमार चंद्राकर, राहुल चंद्राकर बेमचा, शंकर चंद्राकर भाठपारा, धैर्य उत्तम चंद्राकर खरोरा, स्व. जगत राम चंद्राकर की स्मृति में पुत्र जितेंद्र चंद्राकर ने पौधरोपण किया।
इस अवसर पर देवदत्त चंद्राकर, तेजा चंद्राकर, यादराम निषाद, देवा, गुड्डा, हेमू, उत्तम, भीखम, पंकज, दीनू, संजू, कौशिल्या चंद्राकर, छोटू, मेमन, रामकुमार, भास्कर,जागेशर, राजा, नीलेश, टारजन, युवराज चंद्राकर, भुनेश्वर, गोलू, प्रदीप, जितेन्द्र, संदीप, दुर्गेश, पंकज, धनंजय, प्रकाश, लक्की, नीलमाधव, ओमप्रकाश, पूर्व सैनिक संगठन के फौजी भाई, अग्निवीर और पुलिस के तैयारी कर रहे अनेक बच्चे तथा ग्राम खरोरा के ग्रामीण मौजूद थे।