महासमुन्द
महासमुंद, 6 अगस्त। छत्तीसगढ़ का प्रथम एवं पारंपरिक त्यौहार हरेली बड़े ही धूमधाम से प्राचार्य मीना पाणिग्राही के मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक प्रभारी टेकराम सेन के संयोजन में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
छात्राध्यापकों को संबोधित करते हुये प्राचार्य मीना पाणिग्राही ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ का प्रथम एवं कुशहाली का पर्व है। हमें इस त्यौहार की परंपरा व रीति रविाज को विज्ञान के साथ समायोजन कर समझना चाहिये। इस अवसर पर छात्राध्यापकों ने कृषि औजारों के पूजन पश्चात हरेली पर आधारित गीत आरजू बानो गाया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से सहायक प्राध्यापक के सिंग, राजेश चंद्राकर, कमलेश पांडेय, तिलोत्मा प्रधान, किरण कन्नौजे, लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वर चंद्राकर, सुनील, योगेन्द्र, आकांक्षा, गरिमा, राधा, मीना, अजय,उदित सहित छात्राध्यापक जसवंत सिदार,अमृत सिदार,किरण, ज्योति, गोविन्द चौधरी आदि का योगदान रहा। संचालन रेणुका पटेल, नम्रता साहू, विभू सोना, भूमिका ध्रुव ने किया।