महासमुन्द
मंत्रालय में नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी
05-Aug-2024 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 अगस्त। मंत्रालय में बाबू की नौकरी दिलाए जाने के नाम पर 5 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कल दो लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी कुंजमणि साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि छत्तूराम नंद व रायसिंग दोनों उसके पास आए थे। छत्तूराम नंद ने नौकरी का प्रलोभन देकर 4-5 लाख रुपए ठग लिये। प्रार्थी ने उसके झांसे में आकर 40 हजार के अलावा फोन पे से 1.69 लाख, पीएनबी में आरटीजीएस से तीन लाख उसके खाते में जमा किए। उसके बाद छत्तूराम ने उसे घुमाना शुरु किया। एक-डेढ़ माह बाद उसने फोन भी बंद कर दिया।
प्रार्थी उसकी पतासाजी के लिए ग्राम दर्रा कंडील गया। उसकी पत्नी ने रायपुर में रहना बताया।
वे उसे लेकर रायपुर भी गए, लेकिन वह नहीं मिला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे