महासमुन्द

नवकिरण अकादमी में करियर गाइडेंस सह सेमिनार
04-Aug-2024 2:26 PM
नवकिरण अकादमी में करियर गाइडेंस सह सेमिनार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 अगस्त।
जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा संचालित नवकिरण अकादमी में करियर गाइडेंस  सह सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वेणुधर रौतिया (प्रोफेसर विधि विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर) , लेफ्टिनेंट तेजस्वी ठाकुर (नवकिरण अकादमी के पूर्व छात्र),  एम.जी सतीश नायर (सहायक संचालक व  नोडल अधिकारी नवकिरण अकादमी) ,  संतोष ठाकुर (शोध छात्र) शामिल हुए.

मुख्य वक्ता डॉ.रौतिया ने नवकिरण अकादमी में नवअध्यनरत छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि पढ़ाई को खेल-खेल में होना चाहिए। बच्चों को पढ़ाई में होने वाली समस्याओं के निराकरण के उपाय भी बताएं। उनके मार्गदर्शन से बच्चे काफी प्रभावित हुए व कई छात्रों ने प्रतिप्रश्न भी पूछा। 

अन्य वक्ता लेफ्टिनेंट तेजस्वी ठाकुर ने बच्चों को सेना में जाने के फायदे बताएं, एवं उन्होंने स्वस्थ और फिट रहने के उपाय भी बताएं। संस्था का प्रतिवेदन का वाचन जिला समन्वयक श्री डी. बसंत साव ने किया जिसमे संस्था की उपलब्धियों को सदन में रखा।

उन्होंने कहा कि इतने कम समय में 151 विद्यार्थियों (विभिन्न पदों पर) का चयन होना अकादमी की सबसे बड़ी सफलता है सत्र 2023- 24 में कुल 505 विद्यार्थी अकादमी से लाभान्वित हुए पुलिस भर्ती बैच, फाउंडेशन कोर्स बैच, पीएससी मैंस बैच, शिक्षक भर्ती बैच, आदि मिलाकर 505 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। व अलग-अलग समय अवधि में 281 विद्यार्थी ग्रंथालय में अध्यनरत है वर्तमान में नवीन बैच आज से प्रारंभ हो रहा है । जिसमें 380 अब तक पंजीकृत हो चुके है । ग्रंथालय में लगभग 10 हजार से अधिक किताबें उपलब्ध है , साथ ही मासिक पत्र पत्रिका व दैनिक समाचार पत्र हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध है जिसका फायदा निश्चित  ही पाठकों को हो रहा है ।

अध्यक्षीय उद्बोधन में सहायक संचालक एम.जी सतीश नायर ने कहा कि नवकिरण अकादमी जिले में सफलता का पर्याय बन गया है । जिले भर के ग्रामीण प्रतिभागी जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं उनको सीधा फायदा हो रहा है । उन्हें विभिन्न पत्र पत्रिकाओं, पुस्तकों आदि के लिए रायपुर और बिलासपुर का चक्कर काटना नहीं पड़ रहा है । ई लाइब्रेरी की उपलब्धता इंटरनेट के साथ पढ़ाई करने में भी सहयोगी बन रहा है । संस्था के द्वारा मुख्य वक्ता डॉ.रौतिया का शॉल और श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया।

साथ ही अन्य अतिथियों का भी सम्मान स्मृति चिन्ह द्वारा किया गया । व आभार प्रदर्शन संस्था के अतिथि अध्यापक श्री चंदशेखर साहू द्वारा किया गया ।
 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवकिरण अकादमी के  विषय विशेषज्ञ  हरिशंकर पटेल, सौरभ जैन, राजदीप साहू, देवेंद्र निषाद, ग्रंथपाल - यश चक्रधारी, भागवत पटेल, विवेक चंद्राकर, परस कमार, सौरभ सोनवानी, टकेश साहू सहित अधिक संख्या में नवकिरण अकादमी के अभ्यर्थी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट