महासमुन्द
हाथी बस्ती में, अलर्ट
03-Aug-2024 4:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 3 अगस्त। बीती रात एक दंतैल हाथी ग्राम कोना के बस्ती अंदर आ गया और बस्ती के एक मकान को अस्त-व्यस्त कर कक्ष क्रमांक 78 -79 के जीवतरा जंगल की ओर वापस हो गया। यह हाथी इस वक्त कोना के जंगल में विचरण कर रहा है और उसका वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक 78 -79 में है।
वन विभाग ने ग्राम जीवतरा कोना बकमा केशव धनसूली बोरियाझर कोसरगी के आस पास के ग्रामीणों को अलर्ट किया है। कहा है कि कोई भी जंगल न जावे सतर्क रहें सुरक्षित रहें एक दूसरे को सचेत करें।
हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देवें। उक्त जानकारी देने वाले कर्मचारी का नाम कमलनारायण नामदेव व अनुज कुमार (हाथी मित्र) है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे