महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 अगस्त। अंचल में खेत में फंसे ट्रैक्टर को एक अन्य ट्रैक्टर की मदद से निकालते समय ट्रैक्टर पलट गया। जिसके चालक की मौत हो गई। वहीं, दूसरी तरफ अनियंत्रित तेज रफ्तार कार पलटने से एक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना ग्राम सावित्रीपुर की है। जहां खेत में फंसे ट्रैक्टर को दूसरे ट्रैक्टर से खींचकर कर निकालते समय ट्रैक्टर पलटने से दबने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने बताया कि विजय कुमार कोसरिया पिता तीजराम कोसरिया निवासी सवित्रीपुर गांव के खेत जुताई करते फंसे ट्रैक्टर को अपने ट्रैक्टर की मदद से निकालने गया था। जिसे टोचन कर निकालने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान दोनों ट्रैक्टर की बीच टोचन का संपर्क टूट गया और विजय कोसरिया का ट्रैक्टर आगे जाकर पलट गया। ट्रैक्टर के पलट जाने से विजय कोसरिया उसमें दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विजय कुमार कोसरिया के परिजन गंभीर हालत में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाये, जहां अस्पताल परिसर में वाहन का अस्त-व्यस्त जमावड़ा होने के कारण चार पहिया वाहन अस्पताल के अन्दर नहीं पहुंच पाया। जिसके चलते परिजनों को अस्पताल के बाहर स्ट्रेचर को लाने का इंतजार करना पड़ा। जिसे बड़ी मुश्किल से स्वास्थ्य कर्मी स्ट्रेचर को सिर में उठाकर वहां तक लाया। मोटरसाइकिल हटाते-हटाते स्ट्रेचर को अंदर तक ले गये। जहां उसकी मौत हो गई।
दूसरी घटना बसना थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 53 कॉलेज के सामने मुसाफिर अड्डा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सडक़ किनारे पलटी मार के नीचे खेत में चले जाने से कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर हो गयी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया, जिसेरायपुर रेफर कर दिया है।
पुलिस के अनुसार विजय सिंह अपने बेटे और चाचा रामजी पांडे सभी रायगढ़ निवासी अपनी कार से रायपुर से रायगढ़ की ओर तेज रफ्तार से आ रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 कॉलेज के सामने मुसाफिर अड्डा के पास अपरान्ह करीब 11 बजे अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे पलट गई। जो सडक़ से नीचे 5 फीट नीचे खेत में घुस गई। घटना से रामजी पांडे की मौत हो गई।