महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 अगस्त। जिले के बसना में बुधवार को कार दुर्घटना होने से उसमें सवार 85 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 11 बजे कॉलेज बायपास सडक़ आगे मुसाफिर अड्डा के पहले एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पांच फीट नीचे गड्ढे में गिर गई।
कार में सवार मंदिर हसौद निवासी रामजी पांडेय (85) वर्ष की मौत हो गई। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए बसना अस्पताल ले जा गया गया, जहां रामजी पांडेय की मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त लोग रायपुर से रायगढ़ जा रहे थे। इसी बीच घटना हो गई।
पुलिस में अपनी रिपोर्ट में बालाजी कॉलोनी मंदिर हसौद निवासी विजय सिंह बाला ने बताया कि वे रायगढ़ जा रहे थे। इसी बीच उसी चार पहिया अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे जा घुसी। इसमें रामजी पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।