महासमुन्द
कावडिय़ा ट्रक से टकराया, मौत
31-Jul-2024 2:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 31 जुलाई। कांवड़ यात्रा में रात्रि विश्राम स्थल अग्रसेन भवन से देर रात निकला एक जत्था दुर्घटना का शिकार हो गया। जत्थे में शामिल समीप के ग्राम बरेकेल निवासी सिद्धेश्वर पिता ललित यादव (23) को सिर और हाथ में चोट आई है। गम्भीर हालात में सिद्धेस्वर को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुन्द भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ज्ञात हो कि समिति द्वारा उनके द्वारा ले जाये जाने वाले कावडिय़ों को अलसुबह 5 बजे के बाद यात्रा में निकलने की हिदायत दी जाती है। परन्तु कुछ कावडिय़े आधी रात के बाद ही कावड़ उठा कर आगे निकल जाते है जिसकी वजह से उक्त घटनाएं घटित होती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे