महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जुलाई। दोगुनी रकम का झांसा देकर ठगों ने जिले के 4 युवकों से 7.75 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामला महासमुंद थाना क्षेत्र का है। युवकों ने महासमुंद थाना में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रार्थी रमनटोला कॉलोनी निवासी योगेश साहू ने बताया कि उसने अपने मोबाइल में एक एप डाउनलोड किया। इस एप में रकम इन्वेस्ट करने का ऑप्शन दिया था। बीते 2 जून को एप में चले एक सीरीज में उसने पैसा लगा दिया। उसके बाद एप को बदलकर अन्य एप यूज करने लगा। जिसका मोबाइल नंबर संदीप टंडन के नाम से है, जो इनवेस्ट के संबंध में बताता था।
संदीप टंडन ने कैश डिपाजिट का स्कीम चलाया। जिसमें इन्वेस्ट की गई रकम दोगुनी होने के बारे में बताया। इसके बाद प्रार्थी ने रकम दोगुना हो जाएगा कहने पर एप में अलग-अलग दिन कुल 3 लाख 75 हजार रुपए लगा दिया। इसी तरह प्रार्थी के साथी दानेश्वर साहू ने एप में 22 जुलाई को एचडीएफसी नेट बैंकिंग के माध्यम से गोवडा वेंकटा श्रीनिवासु साउथ इंडियन बैंक के नाम से 50 हजार रुपए इन्वेस्ट किया।
प्रार्थी के अन्य साथी सुभाषचंद्र बोस ने 2 लाख 79 हजार रुपएए सुबीर पाल ने 71 हजार रुपए का इन्वेस्ट किया। इस तरह 7 लाख 75 हजार रुपए ठगों ने युवकों से ठग लिए। प्रार्थी ने बताया कि मोबाइल धारक संदीप टंडन द्वारा एप के माध्यम से कुल 7 लाख 75 हजार रुपए जमा करवाकर धोखाधड़ी की गई है।