महासमुन्द
नलों से आ रहा गंदा पानी
30-Jul-2024 2:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 जुलाई। महासमुंद के नागरिक हर रोज गंदा पानी पी रहे हैं। दिन में दो बार नलों से आ रहा पानी तालाब के पानी से भी अधिक गंदा और बदबूदार है। पानी को उबालने के बाद गंदगी की मोटी परत बर्तन में जमा हो जाती है।
पालिका के जनप्रतिनिधि जनता की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना भी भूल चुके हैं और अधिकारियों को वेतन भत्ते बढ़ाने हड़ताल से फुर्सत नहीं है। महानदी इस वक्त बाढ़ की स्थिति में है और पानी साफ करने का संयंत्र रेत से अटा पड़ा है। जब नदी के पानी का वेग कम होगा तो संयंत्र को साफ कर फिर से पानी साफ करने लायक बनाया जाएगा। जब तक के लिए किसी बोर आदि से पीने के लिए पानी तक की व्यवस्था पालिका ने नहीं की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे