महासमुन्द

कार की ठोकर से घायल
25-Jul-2024 2:55 PM
 कार की ठोकर से घायल

महासमुंद, 25जुलाई। बसना थाना अंतर्गत ग्राम खेमडा में छान्दनपुर रोड़ पर टहल रहे व्यक्ति को कार ने ठोकर मार दी। हादसे में घायल हो गया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

ग्राम खेमड़ा निवासी बिलासिनी लाखन ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई की शाम उसके पिता उत्तरा कुमार सागर छान्दनपुर रोड़ ग्राम खेमडा में उनके घर के आसपास पैदल टहल रहे थे। तभी छान्दनपुर रोड़ से बसना की ओर आ रही स्वीफ्ट कार के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उत्तरा कुमार को पीछे से ठोकर मार दी। जिससे उनके चेहरे तथा सिर में चोट लगी हैं। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ 125, 281 बीएनस के तहत अपराध कायम किया है।


अन्य पोस्ट