महासमुन्द

विस घेराव में दो सौ से अधिक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हुए शामिल
25-Jul-2024 2:41 PM
विस घेराव में दो सौ से अधिक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जुलाई।
छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था, आए दिन घट रही अपराधिक घटनाओं के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव में आकाश शर्मा प्रदेशअध्यक्ष युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू के नेतृत्व में जिले के 200 से अधिक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। 

प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू ने कहा कि आज प्रदेश में जंगल राज जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। गुंडा बदमाश बेखौफ  व्यापारियों से फिरौती मांग रहे हैं। राजधानी में खुलेआम गोली चल रही है, महिलाएं सुरक्षित नहीं है। युवा नशे के लत में चले गए हैं और प्रदेश के विष्णुदेव सरकार सुशासन की ढोल पिट रही है। श्री साहू ने बताया कि जिले से उनके साथ प्रमुख रूप से सौरभ लोधी विधानसभा अध्यक्ष, शाहबाज राजवानी, रत्नेश साहू, शुभम चंद्राकर, मोहम्मद अजहर, कान्हा प्रधान आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे। 
 


अन्य पोस्ट