महासमुन्द
चोरी का आरोपी बंदी, 2 फरार
24-Jul-2024 3:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 जुलाई। जिले की बसना थाना पुलिस एवं साइबर टीम ने कार से सिगरेट पान मसाला की चोरी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके दो अन्य फरार साथियों की पतासाजी जारी है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सीटी ग्राउण्ड बसना के पास एक सफेद रंग की कार में चोरी का सिगरेट रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थाना बसना पुलिस द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मिथलेश सोनी चंदखुरी रायपुर बताया है। उसके कब्जे से दो पुडिय़ा लिबर्टी सिगरेट व एक पुडिय़ा टोटल मिंट सिगरेट को बरामद किया है। उसके दो अन्य फरार साथियों की पतासाजी जारी है। सभी तीनों के खिलाफ बसना में अपराध धारा के तहत कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे