महासमुन्द

संत कबीर के संदेश का हो प्रसार
23-Jul-2024 2:31 PM
संत कबीर के संदेश का हो प्रसार

महासमुंद, 23 जुलाई। रविवार की शाम गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत कबीर आश्रम के पंथियों ने नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग से उनके निवास में मुलाकात की। उन्होंने नपाध्यक्ष को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत कबीर की छायाचित्र भेंट कर पर्व की बधाई दी। 

कबीर पंथियों ने नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग से कहा कि संत कबीर के विचारों का प्रसार पूरे शहर में किया जाए, जो मानव जीवन को सत्यता के मार्ग में अग्रसर करता है। कबीर पंथियों ने एक स्वर में संत कबीर दास की वाणी व विचारों को नगर के नागरिकों में प्रसार करने की बात कहते हुए श्रीमती महिलांग से कहा कि संत कबीर के विचारों को मानव जीवन का आवश्यक भाग है व उनके विचारों पर चलकर ही जीवन सार्थक हो सकती है। मुलाकात के दौरान सती चंद्राकर, नंदकुमार साहू, सीताराम चेलक, नीरज परोहा व कबीर पंथी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट