महासमुन्द

राष्ट्रीय सीनियर नेटबॉल स्पर्धा में दिव्या का चयन
23-Jul-2024 1:57 PM
राष्ट्रीय सीनियर नेटबॉल स्पर्धा में दिव्या का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 जुलाई।
42वीं  राष्ट्रीय सीनियर नेटबॉल महिला प्रतियोगिता 2024 का आयोजन भिवानी हरियाणा में 25 से 28 जुलाई तक आयोजित किया गया हैं। जिसमें महासमुंद जिले से दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम में हुआ है।

मालूम हो कि नेटबॉल खेल का अभ्यास स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में किया जाता हैं। सब जूनियर, जूनियर वर्ग में खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होकर पदक जीतने में सफल रहे हैं। 

दिव्या का चयन राष्ट्रीय सीनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। नेशनल में चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, राजस्व निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, किरण महानिक, संतोष सोनी, शुभम तिवारी, अभिषेक, कुलेशवर, हिरेंद्र साहू, ओजस्वी, तारिणी, योजना रंगारी, सौम्या, आकाश सोनी इत्यादि ने शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट