महासमुन्द

मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े, बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक
22-Jul-2024 2:34 PM
मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े, बच्चों  और  बुजुर्गों की संख्या अधिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 जुलाई। बारिश उमस के चलते शहर सहित अंचल में तेजी से मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी लगभग 600 से पार हो चुकी है। नयापारा स्थित सिटी क्लिनिक में ओपीडी दोगुनी हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार रोजाना बड़ी संख्या में मरीजों के मेडिकल कॉलेज पहुंचने की वजह से अब स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है।

 मिली जानकारी के अनुसार इस बार गर्मी अधिक पड़ी है तथा गर्मी के विरुद्ध बारिश अब तक ठीक से नहीं हो सकी है। फलस्वरूप जिले भर में बारिश को लेकर किसान परेशान हैं। सर्द-गर्म वातावरण के चलते इस बार एलर्जी यानी सर्दी, खांसी तथा बुखार के मरीजों में इजाफा हो रहा है। मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है और वे बीमार हो रहे हैं। सुबह- शाम व रात को ठंड और सर्द मौसम की गर्मी पड़ रही है। इस कारण ठंड, बुखार और खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं और मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों और  बुजुर्गों की संख्या अधिक है।

जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही रोजाना 600 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 200 सूखी खांसी और बुखार से भरपूर हैं। सबसे अलग पहले जिला अस्पताल के में 450 मरीज रह रहे थे। अब प्रतिदिन 550 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकतर जूम-खांसी और बुखार से भरे हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग चपेट में आ रहे हैं। शरीर में क्षमता कम हो जाने के कारण व्यक्तित्व पर कब्जा हो रहा है। ऐसे में जिले के अस्पतालों में नावों की संख्या बढ़ रही है।

 इसके अलावा त्वचा संबंधी एलर्जी आदि की समस्या के कारण लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालांकि इनकी संख्या अभी कम है। हाल ही में उत्तर से आ रही शुष्क हवा से तापमान गिर गया। अब मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश की भी संभावना जताई है।

 विभागीय जानकारी के  मुताबिक सप्ताह भर से लगातार ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले 5 दिनों में ही ओपीडी 650 पार चल रही है और आगामी सप्ताह भर में इसके और अधिक बढऩे की संभावना जा रही है।

बसंत माहेश्वरी,एम एस, मेकहाम, महासमुंद का कहना है कि गंदे पानी की वजह से लोग अब जल जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। फलस्वरूप मेडिकल कॉलेज सहित प्राइवेट अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, उल्टी दस्त के मरीज पहुंचने लगे हैं। ग्रामीण अंचल में स्थिति थोड़ी और गंभीर है। इस बार जुलाई माह में भी गर्मी ने लोगों का जनजीवन ही अस्त व्यस्त कर दिया है। अत:पानी उबालकर छानकर पीएं। पत्तेदार सब्जियों का उपयोग कम करें। सफाई का विशेष ध्यान दें-

बहरहाल आज सुबह से मौसम काफी नरम है। रुक रुक कर हल्की बारिश जारी है। अस्पतालों में सिर दर्द, उल्टी, चक्कर, सर्दी, खासी तथा फीवर के मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें बच्चों व सीनियर सिटीजन की संख्या अधिक है। स्थिति यह है कि रोजाना अस्पताल में कतार लग रही है। जिले के निजी व सरकारी सभी अस्पतालं में मरीज बढ़ गए हैं।

मरीजों की संख्या रोज बढ रही है। जिला अस्पताल में भी सुबह से दोपहर बाद तक मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या पर्याप्त है, इसलिए मरीजों को परेशानी नहीं उठानी पड़ रही है।


अन्य पोस्ट