महासमुन्द

हाजियों का स्वागत
20-Jul-2024 4:05 PM
 हाजियों का स्वागत

महासमुंद, 20 जुलाई। महासमुंद से हज यात्रा के लिए गए हुए मोहम्मद सरफराज राजवानी व उनकी अहलिया एरियाज बक्श व उनकी वाल्दा की वापसी गुरुवार को हुई। 
सभी हाजी, हजरत सैय्यद शाह बाबा रहमतुल्लाह की दरगाह शरीफ  सराफा बाजार पहुंचे। जहां हाजियों का इस्तकबाल के लिये बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा थे। स्वागत के पश्चात हजरत सैय्यद शाह बाबा दरगाह में मुफ्ती आफताब आलम रहमती साहब के द्वारा फातिहा खानी कर अल्लाह से हज को कुबूल करने दुआ की गई।

इस अवसर पर जामा मस्जिद के सदर इशाक चौहान, गौसिया मस्जिद के सदर शकिल रजा खान, शकिल लोहानी,मनीषकांत साहू, संतोष कुमार स्वामी, जितेंद्र इसरानी, हरीश कृष्णानी, निखिलकांत साहू, याकूब खान,करीम घोंगी, डा मेमन, रज्जाक चौहान, गुलाम मोहम्मद, राशिद चौहान समेत सैकड़ों की तादाद में समाज के लोग उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट