महासमुन्द

स्काउट-गाइड बागबाहरा संघ का चुनाव 5 को
20-Jul-2024 2:19 PM
स्काउट-गाइड बागबाहरा संघ का चुनाव 5 को

महासमुंद, 20 जुलाई। स्काउट गाइड बागबाहरा संघ का चुनाव आगामी अगस्त माह की 5 तारीख को होना है। इस हेतु कल शुक्रवार को संघ के आजीवन सदस्य एवं साधारण सदस्य प्रतिनिधियों की एक बैठक आहुत हुई। जिसमें प्रतिनिधियों के विचार-विमर्श पश्चात सर्व सहमति से आजीवन सदस्य एवं साधारण सदस्य प्रतिनिधियों का चयन किया गया, जो आगामी निर्वाचन में मतदान हेतु पात्र होंगे।

साधारण सदस्य बाल पुरुष वर्ग जय पवार, महिला वर्ग सुधा नीत चंद्राकर, आजीवन सदस्य पुरुष वर्ग संदीप दीवान, नितेश श्रीवास्तव, माधव टांकसाले,पूनम चंद्राकर, महेंद्र जैन, महिला वर्ग में निरंजना शर्मा को नियुक्त किया गया है। आज 20 जुलाई को 3 बजे मतदाता एवं सूची का प्रकाशन होगा।

आगामी 23 जुुलाई तक दावा-आपत्ति, 24 को 3 बजे मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 25 जुलाई से 29 जुलाई 2024 को 3 बजे तक नामांकन फॉर्म जमा किया जा सकता है। इसी दिन शान 4 बजे नामांकन पत्रों की जांच, 5 बजे तक नामांकन का प्रकाशन किया जायेगा। नामांकन फॉर्म कार्यालयीन अवधि में निर्वाचन अधिकारी लता वैष्णव एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी हिरेंद्र कुमार साहू से प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद 31 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापसी एवं 5 बजे नामांकन का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। पांच अगस्त को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में 10 से 1 बजे बजे तक जिला पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में मतदान होगा।  मतगणना 2 बजे से प्रारंभ होगी।


अन्य पोस्ट